Thursday, May 24, 2018

भाजपा का भ्रष्टाचार पर आंखे बंद कर देश की जनता को मूर्ख बनाने की कोशि‍श करना

    कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर भाजपा द्वारा यह कहा जाना कि कपिल शर्मा के अच्छे दिन आ गए है सत्य से मुंह छुपाना है । भाजपा यह बताए कि आज क्या किसी सरकारी महकमें में बिना रिश्वत के किसी काम की कल्पना की जा सकती है । भारत के लोगों को कपिल शर्मा की तारीफ करनी चाहिए कि उसने रिश्वत की शि‍कायत प्रधानमंत्री से करने की हिम्मत की । मोदी संघ के कार्यकर्ता होने के कारण देश के सरकारी दफ्तरों में शायद कभी नहीं गए जहां आज कोई काम बिना रिश्वत के की जाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।
प्रधानमंत्री को चाहिए था कि वे भ्रष्टाचार निरोधी  टीम कपिल के पास भेजते और रिश्वत लेने  वालों को पकड़वाते। मेरा दावा है कि अगले ही दिन प्रधानमंत्री के ट्वटिर अकांउट पर हजारो लोगों केट्वीट आते जिसमे लोग  भ्रष्टाचार की शि‍कायत करते । आज की समस्या है कि यदि कोई किसी भ्रष्टाचारी को पकड़वाता है तो शेष बचे हुए भ्रष्टाचारी उसी व्यक्ति‍ का शोषण करने लगते है जिसने भ्रष्टाचार के विरूद्ध कदम उठाने का प्रयास किया ।
एबीपी न्यूज ने दिखाया है कि बीएमसी में कितना अवैध निर्माण हुआ है और केवल उन्हीं लोगों के खि‍लाफ कार्यवाही की गयी है जिनके खि‍लाफ कार्यवाही करने का मन बीएमसी का हुआ है
http://abpnews.abplive.in/bollywood/big-revelation-on-bmc-know-here-455149/
यदि आप इस लेख से सहमत है और मानते हैं कि इसका प्रचार देशहित में आवश्यक है तो facebook पर share करना न भूलें ।

याेगी जी करते हैं जनता से मजाक





ऐसा लगता है भाजपा को जनता से मजाक करने की आदत हो गयी है । जनता से यह कहना क‍ि वह वीडि‍यो बना कर मुख्यमंत्री जी को भेजे एक क्रूर मजाक है । यह कहना ऐसा है जैसे चींटी से कहा जाए क‍ि वह हाथी से लड़े । भाजपा व‍िपक्ष में रहते हुए हजारों करोड़ो के घोटालों के ल‍िए बसपा , सपा  व कांंग्रेस को दोषी ठहराती रही है । सबसे पहले मायावती , मुलायम स‍िंंह कांग्रेस के नेेताओं यहां आयकर के छापे लगने चाहिए । योगी जी को यह भी पता होगा क‍ि उत्तर प्रदेश की अदालतों में न्यायाधीशों के पेशकार खुलेआम र‍िश्वत लेते हैं तो उन्हें वहां कार्यवाही करनी चाहिए ।

इस खबर से स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार की जड़े उच्च स्तर पर फैली हुई है । यह एक संगठित भ्रष्टाचार है जिससे एक आम आदमी नहीं निपट सकता है । योगी जी को पुराने समय के राजाओं की तरह भेष बदल कर सभी कार्यालयों , न्यायालयों में अपने आदमी भेजने चाहिए तो उन्हें पता चल जाएगा कि कोई कार्य बिना रिश्वत के कराना असंभव है ।


Thursday, April 6, 2017

मुख्यमंत्री योगी न्यायालयों के भ्रष्टाचार पर भी अपनी नजर डालें

   मोदी व केन्द्र सरकार व्यापार‍ियों ही चोर नजर आ रहे हैं । रोजाना नए नए कानून लाए जा रहे हैं । परंतु भ्रष्ट अधि‍कारियाेें व‍िरुद्ध कोई प्रत्यक्ष कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है । अदालतों में तारीख लगाने के २० रु का रेट बन गया है परंतु कोई भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के अंदर इतना साहस नहीं   क‍ि वो अदालतों के भ्रष्टाचार पर न‍ियंत्रण करने का साहस कर सके । आज सामान्य सरकारी कार्यालयों में हालत यह है क‍ि कोई भी काम बि‍ना र‍िश्वत द‍िए होना संभव नहीं है ।

     योगी सरकार को करना यह चाहिए क‍ि सभी अफसरों को अपनी संपत्त‍ि की घोषि‍त कराने के स्थान पर सभी अध‍िकारियों पर आयकर का छापा डालना चाहिए । मेरा दावा है क‍ि ९० प्रतिशत अध‍िकार‍ियों के यहां अवैध सम्पत्त‍ि पायी जाएगी । सरकार को व्यापारी पर कृृृृपा करनी चाहिए । व्यापारी र‍िश्वत भी देता है । सरकार को कर भी देता है । प्रतिस्पर्धा भी करता है । पंरतु अध‍िकारि‍यों का केवल यही काम है क‍ि व्यापारी को परेशान करे । आज आम आदमी के अंदर इतनी हि‍म्मत नहीं बची है क‍ि वह कार्यालयों में चलने वाली र‍िश्वत की शि‍कायत कर सके । मुख्यमंत्री योगी को चाहिए क‍ि उन लोगों को जो उनसे जनता दरबार में शि‍कायत करने आते है के साथ अपने वरि‍ष्ठ ईमानदार अधि‍कारी को सादे कपड़़ा़ेे में भेजें और सच्चाई को स्वयं देखें क‍ि क‍िस प्रकार सरकारी कार्यालयों में जनता का खून चूसा जा रहा है ।